कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 86 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम हैं। सीएम चन्नी को चमकौर साहिब से टिकट मिला है। वहीं सिद्धू अमृतसर ईस्ट से पार्टी प्रत्याशी होंगे। अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका को मोगा से टिकट दिया गया है। वहीं परगट सिंह को जालंधर से टिकट मिला है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।


