इस खबर को सुनें
|
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ पंजाब भवन में उनकी 11 सूत्री मांगों को लेकर बैठक की। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान ने किसानों की ज्यादातर मांगें मान ली हैं।
ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਦਾ ਪੁੱਤ ਹੀ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਕਿਰਸਾਨੀ ਦਾ ਦਰਦ ਸਮਝ ਸਕਦਾ ਹੈ
CM @BhagwantMann ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣੀ, ਰਾਜ਼ੀ-ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਘਰ ਭੇਜਿਆ। ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸੇ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ "ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ 1 ਸਾਲ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿਓ, ਸਾਡਾ ਮਕਸਦ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ‘ਧਰਨਾ ਮੁਕਤ’ ਕਰਨ ਦਾ ਹੈ" pic.twitter.com/JaIe8dmYpp
— CMO Punjab (@CMOPb) May 18, 2022
सहमति वाली मांगों में धान की रोपाई अब 4 नहीं बल्कि 2 जोन में होगी। इसके मुताबिक पहले जोन में 14 जून और दूसरे में 17 जून से धान की रोपाई होगी। पहले और दूसरे जोन में कौन-कौन से जिले होंगे, इसके बारे में किसान ही फैसला करेंगे। पहले मान सरकार ने राज्य को 4 जोन में बांटा था। वहीं सरहद पर स्थित खेतों में 10 जून के बाद कभी भी रोपाई हो सकेगी।
मूंग पर MSP के लिए सहमति बन गई है। सीएम भगवंत मान ने मीटिंग में किसानों को इसका नोटिफिकेशन दिखाया। बासमती पर MSP के लिए सीएम मान ने कहा कि केंद्र इसे नहीं देता। इस संबंध में फैसला कर किसानों को जानकारी दे देंगे।
पंचायती जमीनों से किसानों के कब्जे को लेकर सीएम मान ने 23 मई को फिर मीटिंग रखी है। राज्य के पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल इस बारे में किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे। जिन बेजमीन किसानों के पास पंचायती जमीन है और वह खेती कर रहे हैं, उन्हें सरकार तंग नहीं करेगी।
गेहूं पर प्रति एकड़ 500 रुपए बोनस को लेकर पंजाब सरकार ने केंद्र से बातचीत करने का भरोसा दिया है। इस संबंध में CM भगवंत मान कल दिल्ली जाएंगे। मान ने इतना जरूर कहा कि केंद्र नहीं देगा तो पंजाब सरकार के फंड से जितना संभव होगा, वह इसकी अदायगी करेंगे।