चंडीगढ़

हरियाणा कांग्रेस OBC सेल का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, महिलाओं को आरक्षण देने की मांग

हरियाणा कांग्रेस OBC सेल की तरफ से OBC महिलाओं को आरक्षण देने के की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा कांग्रेस OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए गवर्नर हाउस जाने के लिए निकले, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से गवर्नर के OSD को ज्ञापन सौंपा गया है।

 

 

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि 2011 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जो जातीय जनगणना कराई गई थी, उसके आधार पर OBC महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। यह आरक्षण 2024 में होने वाले चुनावों से पहले ही लागू किया जाना चाहिए।

 

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में जो बिल लेकर आई है, उस बिल के जरिए वह महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। अगर केंद्र सरकार की मंशा महिलाओं को रिजर्वेशन देना है तो इसे 2024 से ही लागू किया जाना चाहिए। अभी केंद्र सरकार की तरफ से 2029 में इसे लागू करने का कहा जा रहा है। सरकार 2024 के चुनाव में फायदा उठाने के लिए यह बिल लेकर आई है।

यह भी पढ़ें ...  कृषि नीति लॉन्च होने से पहले सीएम मान ने आम लोगों से माँगे सुझाव

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button